फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Students showcased their talent across various disciplines.

Palwal News: विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent across various disciplines.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त एवं परिषद के अध्यक्ष अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसीयूटी अमितेज पांगती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक एफएलएन डॉ. कुसुम मलिक भी मौजूद रहीं। जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल दहिया ने बताया कि 21 से 24 अक्तूबर तक 48 समूहों में कुल 22 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जोनल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पहले दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, गायन, भाषण, देशभक्ति समूह गान, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर निर्माण और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। समूह नृत्य में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, तावड़ू ने प्रथम स्थान हासिल किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed