फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Students said the boycott of Chinese goods

छात्रों ने कहा, चीनी सामान का करें बहिष्कार

Fri, 07 Oct 2016 04:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
Students said the boycott of Chinese goods
rally - फोटो : फा

युवा आगाज छात्र संगठन के तत्वावधान में एसडी कॉलेज से लेकर बस स्टैंड चौक तक एक रैली निकाल निकालकर छात्रों ने आतंकियों के संरक्षक पाकिस्तान का साथ दे रहे चीन को सबक सिखाने के लिए चीन में निर्मित सामान नहीं खरीदने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर पाकिस्तान और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका गया। छात्रों ने संदेश दिया कि यदि चीन द्वारा निर्मित सामान को भारतीय बाजार में नहीं बेचा जाएगा तो चीन आर्थिक रूप से कमजोर होगा।
विज्ञापन


 और पाकिस्तान के नापाक इरादे धूमिल हो जाएंगे। संगठन के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और इसमें चीन पाक का साथ दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए चीन निर्मित सामान का बहिष्कार किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद तंवर, उपाध्यक्ष विशाल, कॉलेज प्रमुख कृष्ण भारद्वाज, छात्र नेता अजय डागर, दिनेश रावत, अमित दलाल, कृष्ण जाखड़, अजय आर्य, प्रीतम, भगत सिंह, प्रवीण, मोनू डागर, सागर डागर, रोनक रावत, हरवीर, राहुल, दीपक व पवन दलाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed