{"_id":"69ef881e337db8901b0728b7","slug":"student-commits-suicide-by-jumping-from-hostel-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के निधन से परेशान छात्र ने दी जान: हॉस्टल से कूदकर खुदकुशी की, सुसाइड नोट न छोड़ा, कई दिन से अवसाद में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के निधन से परेशान छात्र ने दी जान: हॉस्टल से कूदकर खुदकुशी की, सुसाइड नोट न छोड़ा, कई दिन से अवसाद में था
Mon, 27 Apr 2026 09:31 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:31 PM IST
सार
कॉलेज हॉस्टल में 20 वर्षीय त्रिदेव ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक परेशानी और मां के निधन के बाद अवसाद में था। पुलिस जांच कर रही है, सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीघोट गांव स्थित एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे युवक त्रिदेव (20) ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलेज में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्र पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि वह करीब दो साल से मानसिक रोग का उपचार करा रहा था। हाल ही में उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह गहरे अवसाद में रहने लगा था। मृतक छात्र हॉस्टल में रहकर तीन महीने का बैटरी निर्माण कोर्स कर रहा था। घटना के समय वह अकेला था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन