फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Student attacked with knife and seriously injured

Palwal News: छात्र पर चाकू से हमलाकर किया गंभीर रूप से घायल

Fri, 01 Dec 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Student attacked with knife and seriously injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल । कॉलेज से पढ़ाई कर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे छात्र पर कर सवार चार युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कार को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर चार नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार महेश निवासी गांव गहलब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नेशनल हाईवे स्थित श्रीराम कॉलेज में बैचलर आफ लैब टेक्नॉलोजी का छात्र है । 28 नवंबर को वह अपने दोस्त कुलदीप, सुमित, मुकेश के साथ कुलदीप की कार में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही उनकी कार मानपुर रो पर पहुंची तो सामने से आ रही कार में छह युवक उतरे। जिनमें इशांत जाजरू , भोलू झाड़सेंतरी व सन्नी सहित अन्य युवक सवार थे। इन युवकों ने उनकी कार के सामने अपनी कार लगाकर रुकवा ली और तोड़फोड़ शुरू कर दी । जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने पीड़ित महेश के छाती व पेट पर चाकू से हमला कर गंभीर उसे घायल कर दिया। अपने साथी को बचाने आए सुमित व कुलदीप पर भी उन लोगों ने जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed