फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   struggle for independence remains alive in memories of bapu

Palwal News: बापू की स्मृतियों में आज भी जीवंत है आजादी का संघर्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
struggle for independence remains alive in memories of bapu
महात्मा गांधी सेवा आश्रम में बनाए गए गांधी संग्रहालय का उद्घाटन 1999 में तत्कालीन राज्यपाल ने किया था
विज्ञापन

10 अप्रैल, 1919 को पलवल रेलवे स्टेशन से देश में पहली बार गांधीजी को किया गया था गिरफ्तार
हेमंत शर्मा

पलवल। देश को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजादी की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी कई यादें पलवल में आज भी सुरक्षित हैं। पलवल वह स्थान है, जहां अंग्रेजी शासन ने देश में राजनीतिक रूप से पहली बार गांधीजी को गिरफ्तार किया था। 10 अप्रैल, 1919 को रॉलेट एक्ट के विरोध में पंजाब जाते समय गांधीजी को पलवल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया गया था। गांधीजी से जुड़ी ऐसी ही यादों को शहर का महात्मा गांधी सेवा आश्रम और असावटी गांव का गांधी घर आज भी संजोए हुए हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने रखी थी आश्रम की नींव

पलवल में हुई गिरफ्तारी की याद को स्थायी रूप से संजोने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने शहर में आश्रम स्थापित करने का निर्णय लिया था। माल गोदाम रोड पर 1938 में महात्मा गांधी सेवा आश्रम की नींव रखी गई। 2 अक्टूबर 1938 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आश्रम की आधारशिला रखी थी। करीब पांच एकड़ क्षेत्र में फैले आश्रम में गांधीजी की प्रतिमा के साथ संग्रहालय भी मौजूद है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी सेवा आश्रम में बनाए गए गांधी संग्रहालय का उद्घाटन 30 जनवरी 1999 को हरियाणा के तत्कालीन राज्यपाल महावीर प्रसाद ने किया था। इस अवसर पर तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री करण सिंह दलाल भी मौजूद थे। संग्रहालय का उद्देश्य गांधीजी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से जुड़ी यादों को सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से शहादत तक की तस्वीर

गांधी संग्रहालय में महात्मा गांधी के बचपन से लेकर शहादत तक की यादों को तस्वीरों के माध्यम से संजोया गया है। संग्रहालय में गांधीजी के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके संघर्ष और देशभर में किए गए सत्याग्रह व विभिन्न आंदोलनों से जुड़ी तस्वीरें मौजूद हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से गांधीजी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को समझने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed