फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   strike on 13 november

धैर्य टूटा, हड़ताल करेंगे कर्मचारी

Tue, 22 Oct 2013 07:51 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 22 Oct 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
strike on 13 november
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को ब्राह्मण धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के कर्मचारियों की स्वीकृत मांगों को लागू कराने के लिए 13 नवंबर को जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश चंद ने की। सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार ने घोषणा करने के बाद भी आज तक प्रदेश के कर्मचारियों को न तो केंद्र के समान वेतनमान दिए हैं और न ही पड़ोसी राज्यों के बराबर। इसकी वजह से कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। सुभाष लांबा ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी निजीकरण, ठेकेदारी और आउटसोर्सिंग जैसी नीतियों पर तुरंत रोक लगाए अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले काफी वर्षों से प्रदेश में सरकारी विभागों में कोई भर्ती नहीं की गई है, जिसकी वजह से हर विभाग में काफी संख्या में पद खाली पड़े हुए हैं। इसकी वजह से कर्मचारियों पर काम का बोझ भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख के करीब कच्चे कर्मचारी हैं, जो कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनको पक्का करने के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों का वर्षों से शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में रमेश चंद व अमर सिंह दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर वेतन-भत्ते देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री प्रदेश को नंबर वन बनाने का वायदा करते हैं, दूसरी तरफ प्रदेश के कर्मचारियों को यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा से भी कम वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 13 नवंबर को प्रदेश के कर्मचारी हड़ताल करेंगे।


सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला सचिव धर्मचंद, धनमत, राजेश शर्मा, सतबीर सिंह, श्रीपाल भाटी, राकेश शर्मा, मोहर सिंह, हनुमान प्रसाद पाठक व बनवारी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed