फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Strike of electricity workers continues demanding arrest

Palwal News: गिरफ्तारी को मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों का धरना जारी

Mon, 26 Jun 2023 11:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 26 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Strike of electricity workers continues demanding arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। गांव नंगला अहसानपुर में 14 जून को बिजली कर्मचारियों के साथ हुए झगड़े में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। विभागीय यूनियनों को दोषियों की गिरफ्तारी के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन कर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि यूनियन पिछले छह दिन से धरने पर बैठी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सोमवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता भगवान सिंह ने की तथा संचालन विनोद कुमार ने किया।
इस अवसर पर एएचपीसी वर्कर्स यूनियन यूनिट सचिव मनोहरी लाल ने बताया कि 14 जून को पूरे प्रदेश में निगम मैनेजमेंट के आदेशानुसार बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के तहत कनिष्ठ अभियंता समय सिंह के नेतृत्व में एक टीम होडल उपमंडल के गांव नगला एहसानपुर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के लोगों ने बिजली बोर्ड टीम के साथ झगड़ा और मारपीट कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था और उनके मोबाइल व अन्य सामान आदि छीन लिए थे और मोबाइल से घटना की वीडियो आदि को भी डिलीट कर दिया था। घटना के बाद मुंडकटी थाना पुलिस के हस्तक्षेप से बंधक कर्मचारियों को घटनास्थल से छुड़ाया गया था। बाद में मुंडकटी थाना पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन घटना के दो सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बिजली कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन पर बैठने के कारण विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीएसपी सज्जन सिंह धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों के बीच आए और उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए दो दिन में दोषियों की गिरफ्तारी की बात कही थी, लेकिन आश्वासन के कई दिन बीतने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नही हो सकी है। बिजली कर्मचारी नेताओं ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कि कहा है कि आगे आंदोलन को और तेज करते हुए जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, तब तक वह अपना कामकाज पूरी तरह से बंद रखेंगे। जरूरत पड़ी तो धरने को कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर लेकर जाएंगे, जिसमें होडल यूनिट की चारों सब डिवीजनों मंडकोला, हसनपुर, होडल, हथीन के सभी कर्मचारी शामिल होंगे। जिसके लिए निगम मैनेजमेंट और प्रशासन जिम्मेदार होगा। मनोहरी ने बताया की निगम मैनेजमेंट द्वारा फरीदाबाद, गुड़गांव और रेवाड़ी के 22 सब डिवीजनों का निजीकरण करने के विरोध में कल दिनांक 27 जून को दिल्ली जोन के सभी कार्यालयों में सभी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में नरेश महलावत, मुरलीधर, लख्मी चंद, जय प्रकाश, समय सिंह, पूरन सिंह, पवन कुमार, धीरेंद्र रावत, नरेंद्र रावत, मानसिंह, सुरेश, तसव्वर हुसैन, वेद प्रकाश, शेर सिंह, भूपेंदर, रणधीर, भगत सिंह, दिगंबर सिंह, चितरंजन शर्मा, महिपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed