फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   strike of Asha workers going on

आशा वर्कर यूनियन की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन

Sun, 14 Jun 2020 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
strike of Asha workers going on
पलवल। आशा वर्कर्स ने शनिवार को भी कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो घंटे की हड़ताल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल भुलवाना, होडल और सौन्दहद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई। इस दौरान आशा वर्कर यूनियन की प्रधान बबली व अनीता ने श्रीपाल सिंह भाटी के साथ चिकित्सा अधिकारी को अपनी मांग संबंधी ज्ञापन दिया। वहीं अर्बन द्वितीय में रेखा, ज्योति ,जानकी, श्रीपाल सिंह भाटी व बबली ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। भुलवाना, होडल सौन्दहद में ममता, रेनू ,पूनम, भागीरथ व दरियाव सिंह ने ज्ञापन दिया। दीघोट में बाला, शिक्षा व राजबाला ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार को बार-बार मांग पत्र देने के बाद भी मांगों को नहीं मान रही है। आशा वर्कर कोराना की महामारी में बढ़-चढ़कर काम कर रही हैं। लोगों के गुस्से का शिकार भी हो रही हैं। आशा वर्कर को सरकार और विभाग से प्रताड़ना के मामले में कोई सहायता नहीं मिलती। इस महामारी में उनका काम बढ़ने के बावजूद उन्हें मिलने वाली राशि में कटौती की जा रही है। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगे बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि आशा वर्कर का महीने में एक बार कोरोना टेस्ट अवश्य किया जाए, क्योंकि घर-घर जाकर सर्वे करना होता है। एक्टिविटी पर राज्य सरकार से मिलने वाली पचास प्रतिशत की राशि को दोबारा लागू किया जाए। अभी तक कई जगह मास्क और सैनिटाइजर नहीं मिले हैं। उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed