{"_id":"6a93179f7aae1218970905f7","slug":"stray-dogs-terrorize-palwal-district-palwal-news-c-24-1-pal1008-127532-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक, रोजाना 18 लोग पहुंच रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक, रोजाना 18 लोग पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3,359 मामले आए हैं कुत्तों के काटने के छह माह में
चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में बड़ी संख्या में लावारिस कुत्ते घूमते नजर आते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में आवारा कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना औसतन 15 मरीज कुत्ते के काटने के बाद उपचार और एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर की गलियों, चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में बड़ी संख्या में लावारिस कुत्ते घूमते नजर आते हैं। इनके कारण लोगों, बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल बना हुआ है। कई लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों के झुंड के कारण घर से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, फरवरी से जुलाई तक जिले में कुत्ते के काटने के 3,359 से अधिक मामले सामने आए हैं।
कुत्तों के काटने के मामले
फरवरी 675
मार्च 514
अप्रैल 576
मई 513
जून 579
जुलाई 502
बच्ची पर किया कुत्ते ने हमला, सफदरजंग रेफर
19 अगस्त को गांव खिगोड़ निवासी एक बच्ची पर सुबह आवारा कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजन बच्ची को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव खिगोड़ निवासी पूनम सुबह करीब 10 बजे टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को शरीर पर कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन घायल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे।
2 करोड़ से बनेगा डॉग शेल्टर होम
नगर परिषद पलवल की ओर से शहर के आवारा कुत्तों के लिए 2 करोड़ रुपये की लागत से डॉग शेल्टर होम बनाया जाएगा। नगर परिषद के एक्सईएन मनोज ने बताया कि मेघपुर में शेल्टर होम का निर्माण किया जाएगा। यहां शहर में घूमने वाले लावारिस कुत्तों को रखा जाएगा और उनका टीकाकरण भी कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है और आगे की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत
गली में घूम रहा था। इसी दौरान अचानक एक लावारिस कुत्ते ने हाथ पर काट लिया। कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए अस्पताल आना पड़ा। -कप्तान सिंह, खांजड़पुर
घर से बाहर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घूम रहे एक लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया और काट लिया। उपचार के लिए अस्पताल आना पड़ा।
-सतेंद्र, समशाबाद