{"_id":"6abeadf24d4dfa242a0b3b58","slug":"stray-cattle-occupying-the-road-risk-of-accidents-increases-palwal-news-c-24-1-pal1008-128687-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गोवंश का राह पर कब्जा, हादसों की आशंका बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गोवंश का राह पर कब्जा, हादसों की आशंका बढ़ी
विज्ञापन
लोगों ने जिला प्रशासन से की निजात दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 समेत प्रमुख चौक-चौराहों, गलियों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे लावारिस गोवंश लोगों के लिए परेशानी के साथ हादसों का कारण भी बन रहे हैं। शहर में पड़ताल के दौरान कई स्थानों पर गोवंश सड़कों और हाईवे पर घूमते नजर आए। वहीं, कुछ जिला नागरिक अस्पताल परिसर में भी दिखाई दिए। इनके कारण यातायात प्रभावित होने के साथ वाहन चालकों के सामने अचानक ब्रेक लगाने या दिशा बदलने की स्थिति बन रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से इनसे निजात दिलाने की मांग की है।
गोवंश को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराए दो युवकों की मौत
लावारिस गोवंश के कारण होने वाले हादसों का एक मामला चांदहट थाना क्षेत्र में भी सामने आया। शनिवार शाम मोहना-अमरपुर मार्ग पर बाइक सवार दो युवक लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, राजवीर (52) और हरकेश (37) शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक से मोहना से अमरपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक के सामने आवारा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरकेश ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
आवारा गोवंश से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित
शहर में आवारा गोवंश के सड़कों पर घूमने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कई बार गोवंश सड़क के बीच बैठ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 जैसे व्यस्त मार्गों पर यह स्थिति अधिक जोखिम वाली है। ऐसे में आवारा गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और समस्या के स्थायी समाधान को लेकर संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत
सड़कों पर लावारिस गोवंश घूमने से हर समय हादसे का डर बना रहता है। कई बार गोवंश अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता।
- प्रेम तेवतिया
शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर लावारिस गोवंश की समस्या गंभीर बनी हुई है। गोवंश के अचानक सड़क पर आने से वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। - उमेश कुंडू
वर्जन
सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश को पकड़ने के लिए विभाग की ओर से टेंडर कराया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। - मनेंद्र, ईओ, नगर परिषद