फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Stolen electronic goods worth Rs 30 lakh recovered from Telangana

Palwal News: तेलंगाना से चोरी किया गया 30 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

Sun, 03 Mar 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Stolen electronic goods worth Rs 30 lakh recovered from Telangana
- अपराध जांच शाखा पलवल ने कार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। तेलंगाना से 30 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर पलवल ला रहे आरोपी को पलवल अपराध जांच शाखा ने कार सहित काबू किया है। अपराध रोकथाम अभियान के तहत पुलिस ने कार से डिजिटल कैमरा व मोबाइल के ईयर बड्स बरामद किए हैं। मामले में उटावड़ थाना पुलिस ने अपराध जांच शाखा पलवल की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य मामलों का खुलासा किया जाएगा।

पलवल अपराध जांच शाखा प्रभारी अजीत नागर के अनुसार उनकी टीम अपराध रोकथाम अभियान के तहत गांव मलाई के समीप गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि घाघोट निवासी इमरान पलवल नंबर स्विफ्ट गाड़ी में चोरी का माल लेकर गांव रूपडाका से नोसेरा की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने मलाई स्कूल के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद गांव उटावड़ की तरफ से स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस नाके को देखकर कार चालक वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, परंतु पुलिस ने आरोपी को कार सहित काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कार से प्लास्टिक के कट्टों में 30 डिजिटल कैमरा व 72 ब्रांडेड इयर बड्स बरामद हुए। कार चालक इमरान से माल का बिल मांगा गया, परंतु वह पेश नहीं कर पाया। जांच करने पर पता चला कि तेलंगाना के जिला महबूब नगर से उक्त सामान चुराया गया था, जिसका मुकदमा जिला महबूब नगर के जादचेरला थाने में दर्ज है। सामान की बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सीआईए पलवल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान चोरी की अन्य वारदात के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed