फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sticks-sticks between doctors of two private hospitals

दो निजी अस्पतालों के डॉक्टरों के बीच चले लाठी-डंडे

Sun, 28 Feb 2021 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Sticks-sticks between doctors of two private hospitals
पलवल। आराध्या अस्पताल व जन कल्याण अस्पताल के डाक्टरों के बीच शुक्रवार को मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर पांच नामजद सहित दर्जनभर से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनूप कुमार के अनुसार आराध्या अस्पताल के डॉ. सुखचैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि 26 फरवरी की रात 11 बजे जन कल्याण अस्पताल के डॉ. बादल चौहान ने फोन करके अस्पताल बुलाया। पीड़ित जैसे ही अस्पताल पहुंचा तो डॉ. बादल चौहान, एडवोकेट संसार चौहान व आठ-दस अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व गुप्ती से हमला कर दिया। वहीं दूसरी तरफ से डॉ. बादल चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका साथी डॉ. सौरभ कंसल ने जन कल्याण नाम से अस्पताल खोला हुआ है। डॉ. सौरभ पहले आराध्या अस्पताल में कार्य करता था। जिसको बगैर कोई हिसाब किए भगा दिया गया था। डॉ. सुखचैन व अशोक इसी बात की रंजिश रखे हुए हैं और पिछले पांच-छह महीने में कई बार अस्पताल आकर धमकी दे चुके हैं। आरोप है कि 26 फरवरी की रात डॉ. सुखचैन, अशोक व ओमबीर अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ कार से अस्पताल पहुंचे और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी जाते-जाते अस्पताल नहीं चलाने देने व जान से मारने की धमकी देकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed