{"_id":"684dc8300e8b82fb070833d7","slug":"state-government-accused-of-breaking-promises-palwal-news-c-24-1-gr11004-115384-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: प्रदेश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: प्रदेश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
Sun, 15 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
हथीन। हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन से संबंधित कर्मचारी बड़ी संख्या में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस हथीन में एकत्रित हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए हथीन के कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल खान की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी हिना बेगम को ज्ञापन सौंपा।
रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान राहिल खान ने की जबकि संचालन जिला सचिव मनीराम ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य उप प्रधान रमेश डागर ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों से वादा खिलाफी कर रही है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने चुनावों से पूर्व एक लाख 20 हजार अनियमित कर्मचारियों की सेवाएं सुरक्षित करने का वादा किया था लेकिन तीसरी बार सरकार बनते ही अपने वादे से मुकरती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उप प्रधान टेकचंद ने बताया कि हमारी मांग है कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर संगठन को बातचीत का निमंत्रण दे। प्रदर्शन में पब्लिक हेल्थ के प्रधान बालकिशन शर्मा, रूप चंद डागर, हरकेश सौरोत सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।