फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   State Congress President to reach Malai on October 10.

Palwal News: 10 अक्तूबर को मलाई पहुंचेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
State Congress President to reach Malai on October 10.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह 10 अक्तूबर को गांव मलाई पहुंचेंगे। वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उटावड़-हथीन की ओर से आयोजित ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उटावड़ के अध्यक्ष जाहिद अजमत ने बताया कि सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मंत्री एवं नूंह विधायक आफताब अहमद समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, आगामी पार्टी कार्यक्रमों और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed