फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Starting from October paddy procurement

एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

Thu, 29 Sep 2016 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Thu, 29 Sep 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
Starting from October paddy procurement
wheat - फोटो : अमर उजाला

अनाज मंडी में धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू की जाएगी। धान की खरीद के लिए मंडी में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ताकि धान खरीद के दौरान किसानों को कोई परेशानी ना हो। 

विज्ञापन


मंडी सुपरवाइजर नरवीर सिंह ने बताया कि सरकार ने ग्रेड वन धान 1510 रुपये प्रति क्विंटल व कॉमन धान 1470 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। अनाज मंडी में धान खरीद के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। मंडी में किसानों के लिए पेयजल समस्या ना हो, इसके लिए तीन आरओ वाटर कूलर लगाए गए हैं। इसके अलावा बिजली की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मंडी सुपरवाइजर नरबीर सिंह ने बताया कि अनाज मंडी में धान की खरीद के लिए विभाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश आ गए हैं। धान की खरीद किस एजेंसी द्वारा की जाएगी इसके बारे में जल्द ही सूचना उन्हें मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि धान की खरीद के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने किसानों से कहा कि धान की फसल की कटाई के बाद धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए ताकि किसानों को फसल का उचित मूल्य मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed