होडल। जैन युवा जागृति मंच द्वारा ताली मंडी स्थित जैन धर्मशाला में शनिवार को दो दिवसीय श्री 170 तीर्थंकर विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची।
विधान में वाणी भूषण अरविंद जैन शास्त्री प्रतिष्ठाचार्य के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मंच संचालन संजय जैन बडजात्या कामां ने किया। श्री 170 तीर्थंकर विधान में मुख्य पात्र गिर्राज प्रसाद जैन व कुमकुम सौधर्म इंद्र, विनोद जैन व विनीता जैन ईशान इंद्र, गौरव जैन व गरीमा जैन, सानत कुमार इंद्र, रोबिन जैन व काव्या जैन, महेंद्र इंद्र बने, वहीं मीना जैन इंद्राणी बनीं। मनोज्ञ धाम प्रणेता 21वीं सदी के वात्सल्य मूर्ति आचार्य श्री 108 ज्ञान भूषण जी महाराज ने कहा कि मन, वचन व कर्म के द्वारा किसी भी जीव को कष्ट न देना ही अहिंसा है। इस दौरान श्री 105 ज्ञानगंगा माता जी, श्री 105 ज्ञानवर्षा माताजी व श्री 105 ज्ञानवाणी माता जी द्वारा प्रवचन दिए गए। जबलपुर से आई संगीता जैन एंड पार्टी द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर जैन समाज के प्रधान मुकेश जैन, उप प्रधान गिर्राज जैन, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन समिति प्रधान शीतल जैन, हंसराज जैन, अशोक जैन, प्रदीप जैन, महेंद्र, नंदकिशोर जैन, त्रिलोक चंद जैन, ओम प्रकाश जैन, शिखर चंद जैन, धन्ना मल जैन, नंदकिशोर जैन, जगदीश प्रसाद जैन, सतीश चंद जैन आदि मौजूद रहे।