{"_id":"5e74fae28ebc3e78bf174b5b","slug":"spread-dirt-in-all-over-the-city-people-have-anger-towards-authorities-palwal-news-noi5000706177","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगे गंदगी के ढेर, दुर्गंध से नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगे गंदगी के ढेर, दुर्गंध से नागरिक परेशान
विज्ञापन

पलवल। कोरोना के चलते पूरे देश में सफाई अभियान चलाया हुआ है। सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कराई जा रही है, लेकिन पलवल शहर में न तो इस तरफ नगर परिषद का ध्यान है और न ही जिला प्रशासन का। जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को स्वच्छता रखने और आसपास सफाई रखने के लिए तो जागरूक किया जा रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में पड़े गंदगी के ढेरों को उठवाने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
पुराने जीटी रोड से रसूलपुर रोड
पुराने जीटी रोड से दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर जाने वाले रसूलपुर रोड पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई-कई दिनों तक यहां सफाई कर्मियों के न आने के कारण गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहां रहने वाले मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी यूनुस का कहना है कि प्रशासन और नगर परिषद सफाई की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। यहां पड़े इस गंदगी के ढेर के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बन रहा है। इस गंदगी को तुरंत उठवाकर यहां सफाई कराई जाए।
राजमार्ग से रेलवे स्टेशन रोड
दिल्ली-आगरा राजमार्ग से रेलवे स्टेशन तक जाने वाला मार्ग बेहद व्यस्त मार्ग है। इस रोड पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इसी रोड से होते हुए लोग जहां फरीदाबाद-दिल्ली-मथुुरा-आगरा की तरफ जाने वाले ट्रेन पकड़ते हैं। वहीं सब्जी मंडी, अनाज मंडी जाने का रास्ता भी यही हैं। दोनों तरफ रिहायशी क्षेत्र बसे हैं तथा करीब आधा दर्जन निजी स्कूल भी हैं, उसके बावजूद यहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। साथ ही नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय निवासी और मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र तेवतिया ने मांग की है कि गंदगी को उठवाया जाए तथा सफाई की जाए।
विज्ञापन
पलवल सब्जी मंडी
सब्जी मंडी में प्रतिदिन पलवल ही नहीं पूरे जिले के अलावा उत्तर प्रदेश तक से लोग सब्जी और फल आदि खरीदने आते हैं। लेकिन यहां गंदगी के कारण लोगों का आधा घंटा रुकना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी और सब्जी आढ़ती रमेश कुमार, फल आढ़ती दीपक गुलाटी ने मांग की है कि मंडी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और गंदगी को उठवाया जाए।
दिल्ली-आगरा राजमार्ग
दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर ही जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। लोग ही नहीं सफाई कर्मी भी शहर की गंदगी को उठवाकर राजमार्ग पर सड़कों के किनारे डाल जाते हैं। जिससे बदबू के कारण राजमार्ग पर भी चलना मुश्किल हो जाता है। वाहन चालकों व लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है। स्थानीय निवासी सुनील गुप्ता, दुर्गेश ने मांग की है कि राजमार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी को उठवाया जाए।
पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उसके लिए सफाई कर्मियों को आदेश दे दिए गए हैं। शहर में जहां भी गंदगी के ढेर लगे हैं वहां से उन्हें उठवाया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वे जगह-जगह गंदगी न डालकर एक स्थान पर डाले और शहर में कूड़ा उठाने आने वाली गाड़ियों में कूड़े को डाल दें। उन्होंने लोगों से अपने आसपास सफाई रखने के लिए घरों में कूड़ादान बनाने की भी अपील की है। - इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन नगर परिषद पलवल