{"_id":"6137499c8ebc3e5fa21d4698","slug":"sports-palwal-news-noi6031554170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक जीतकर लौटे विद्यार्थियों का स्कूल में किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक जीतकर लौटे विद्यार्थियों का स्कूल में किया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जयपुर में आयोजित फिट इंडिया प्रतियोगिता में जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छह गोल्ड मेडल व दो ब्रांज मेडल पर अपना कब्जा किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन की तरफ से फूल मालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर विजेता विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
फिट इंडिया प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों के कोच अजय कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता यूथ गेम्स डिवेलपमेंट फैडरेशन की तरफ से जयपुर के चित्रकुट स्टेडियम में चार सितंबर से छह सितंबर तक आयोजित कराई गई थी। स्कूल के विद्यार्थी विवेक ने अंडर-19 बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल, मोहित ने अंडर-19, तीन किलोमीटर दौड़ में गोल्ड, विवेक ने अंडर-19, 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, यशविंद्र ने अंडर-12, 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, जर्नल सिंह ने अंडर-19, 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, पंकज ने अंडर-17, 300 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, ध्रुव ने अंडर-17, 200 मीटर दौड़ में ब्रांज मेडल व अजय ने अंडर-14, 200 मीटर दौड़ में ब्रांज मेडल हासिल किया है। स्कूल चेयरमैन बलजीत गहलोत ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
फोटो 07पीएएलपी-1 में है।
कैप्शन: पलवल के जीवन ज्योति ग्लाबल स्कूल में विजेता विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए