फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Special Lok Adalat on October 3

Palwal News: 3 अक्तूबर को विशेष लोक अदालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Special Lok Adalat on October 3
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह की ओर से 3 अक्तूबर को विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा किया जाएगा। डीएलएसए की सचिव एवं सीजेएम नेहा गुप्ता ने बताया कि विशेष लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय नूंह तथा उपमंडल न्यायालय तावड़ू, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में आयोजित होगी। लोक अदालत का उद्देश्य दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद का समाधान करने का अवसर देना है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे से पक्षकारों के समय और खर्च की बचत होती है तथा विवादों का सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव होता है। संबंधित पक्ष लोक अदालत में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 और डीएलएसए नूंह हेल्पलाइन 01267-271072 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed