{"_id":"6a0324b1ed99c83bcd09503a","slug":"special-arrangements-will-be-made-for-the-devotees-in-brij-chaurasi-kos-parikrama-palwal-news-c-24-1-pal1006-124080-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बृज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बृज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम
विज्ञापन
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को लेकर मौके का निरीक्षण करते मंडल आयुक्त संजय जून। विज्ञप्ति
- फोटो : संगीता।
पानी, शौचालय और अन्य सुविधाओं उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बृज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले गांवों में पेयजल और अस्थायी सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने विभिन्न गांवों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हर वर्ष बृज चौरासी कोस परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु जिले के विभिन्न गांवों से होकर गुजरते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल और स्वच्छता सबसे बड़ी चुनौती रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने पेयजल की व्यवस्था खांबी, डाड़का, सौंधहद, बंचारी, लिखी, डकोरा और हसनपुर गांवों में की जाएगी। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए डकोरा, मारोली और हसनपुर में एक स्थान पर शौचालय स्थापित किया जाएगा। डाड़का, सौंधहद, बंचारी और लिखी गांवों में पांच-पांच स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय लगाए जाएंगे।
गांव खांबी में ए/एमटीसी वाटर सप्लाई स्कीम मित्रोल के तहत पेयजल व्यवस्था मजबूत की जाएगी। वहीं, गांव डकोरा में सार्वजनिक शौचालय स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा जटोली स्कीम के तहत मर्रोली और हसनपुर गांवों में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था होगी। करमन स्कीम के तहत ददका, सौंधद, बंचारी और लिखी गांवों में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। भुलवाना स्कीम के अंतर्गत डकोरा और खांबी में पानी की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। वहीं मीरपुर कोराली स्कीम के तहत ददका, सौंधद, बंचारी और लिखी गांवों में पोर्टेबल सार्वजनिक शौचालय लगाए जाएंगे। ॉ
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पानी के टैंकर, अस्थायी टंकियां, पाइपलाइन और पोर्टेबल शौचालय लगाए जाएंगे। शौचालयों के संचालन के लिए पानी, सफाई, परिवहन और कर्मचारियों की व्यवस्था भी ठेकेदार एजेंसियों द्वारा की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि परिक्रमा के दौरान गांवों में काफी भीड़ रहती है, जिससे पानी और साफ-सफाई की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियां श्रद्धालुओं के लिए राहत साबित होंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बृज चौरासी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। - हेमंत कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग पलवल