फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   sp take charge

आम लोगों को विश्वास में लेकर अपराधियों पर नकेल कसेंगे : एसपी

Wed, 19 Feb 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
sp take charge
पलवल। पलवल के नए पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने पर जिला उपायुक्त नरेश नरवाल सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने जिला पुलिस के अधिकारियों व थाना और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने जिले में होने वाली आपराधिक गतिविधियों के अलावा यहां की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने के लिए सक्रियता बढ़ाएं तथा आमजन को पुलिस के विश्वास में लेकर अपराधियों पर नकेल कसने का काम करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले को अपराध मुक्त कराने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी पूरा फोकस किया जाएगा। थानों व चौकियों में शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने की तरफ भी ध्यान रहेगा तथा महिला सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस टीम को और सक्रिय किया जाएगा। दिल्ली-आगरा राजमार्ग, केएमपी व केजीपी पर आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए विशेष रूप से निगरानी की जाएगी। पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा रात्रि पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी। आपराधिक गतिविधियों में किसी भी तरह से लिप्त लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस व आम लोगों के बीच आपसी समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि लोगों का विश्वास पुलिस के प्रति और बढ़े।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को 23 फरवरी को हथीन आ रहे मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हथीन के डीएसपी के निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सुरक्षा को लेकर जितने पुलिस कर्मियों की जरूरत है, उनकी ड्यूटी लगाई जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री की रैली स्थल व उन सभी रूटों पर भी 23 फरवरी को सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता रखने के आदेश दिए, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे और सुरक्षा पर पूरी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed