फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   SP has 25 police personnel from here to there

एसपी ने 25 पुलिस कर्मियों को किया यहां से वहां

Fri, 01 Jul 2016 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Fri, 01 Jul 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
SP has 25 police personnel from here to there
पुल‌िस - फोटो : file photo
एसपी राजेश दुग्गल ने बृहस्पतिवार को जिला पुलिस मे फेरबदल करते हुए 25 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए। जारी तबादला सूची के अनुसार सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार को शहर थाना प्रभारी नियुक्त किया है। संतोष कुमार इससे पूर्व चांदहट व होडल के थाना प्रभारी रह चुके हैं। उन्हें मनोज कुमार के स्थान पर लगाया गया है। 
विज्ञापन


एसपी दुग्गल ने मनोज कुमार को पुलिस लाइन में कॉय कमांडर तैनात किया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर कमलकिशोर को वाहन चोरी निरोधक दस्ता का प्रभारी लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास को फरीदाबाद पुलिस लाइन से पलवल पुलिस लाइन, पुलिस लाइन में एलओ अर्जुन को एआर, उटावड़ चौकी प्रभारी मनोज कुमार को गदपुरी चौकी प्रभारी, गदपुरी चौकी प्रभारी राकेश को पुलिस लाइन, हवलदार सुनील को पुलिस लाइन से उटावड़ चौकी प्रभारी तथा मुबारिक को पुलिस लाइन से एमटी स्टाफ में लगाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा हसनपुर थाने से हवलदार राजेश को गदपुरी चौकी, हवलदार कौशल को गदपुरी चौकी से थाना सदर, हवलदार बहादुर को पुलिस लाइन से चांदहट थाना, सिपाही बबीता को थाना बहीन से थाना होडल, हवलदार सुरेंद्र को बहीन थाना से कैंप थाना, हवलदार कृष्ण को कैंप थाना से बहीन थाना, हवलदार धर्मेंद्र को बहीन थाना से सदर थाना, हवलदार रविंद्र को सदर थाना से बहीन थाना, सिपाही साहिद को बहीन थाना से एस्कार्ट गार्द नीमका जेल, सिपाही कुलदीप को पुलिस लाइन से थाना बहीन का मुंशी, प्रदीप को भोंडसी से पुलिस लाइन, दीपक को आरटीआइ शाखा से टेलीफोन शाखा तथा विनोद को साइबर सेल से सीआरसी शाखा में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed