फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Son killed if he did not give money for liquor

Palwal News: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे को मार डाला

Mon, 04 Sep 2023 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Son killed if he did not give money for liquor
04पीएएलपी5- पिता द्वारा बेटे की हत्या के मामले में पलवल अस्पताल में मौजूद पुलिस व परिजन। - संवाद
विज्ञापन

रात को सोते समय बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
शराब पीने को लेकर आए दिन होता था झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शराब के रुपये नहीं दिए तो गांव कलवाका में एक व्यक्ति ने अपने 34 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने रात को सोते समय अपने बेटे की गर्दन को कुल्हाड़ी से काट दिया। हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार, गांव कलवाका निवासी जमशेद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके तीन भाई और तीन बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उसका बड़ा भाई नवाब मजदूरी करता था तथा अपने बच्चों के साथ गांव में ही रहता था। उसके पिता भोबल शराब पीने के आदी हैं। उनके शराब पीने की आदत से पूरा परिवार परेशान रहता है। वे आए दिन शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करते थे तथा रुपये न देने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते थे। उन्होंने कई बार रुपये न देने पर नवाब को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार शाम को भी रुपयों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रात के समय नवाब प्लॉट पर चारपाई पर सोया हुआ था। रात के करीब ढाई बजे उसके पिता भोबल ने सोते हुए नवाब की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद भोबल मौके से फरार हो गया। सुबह अन्य परिजन प्लॉट पर पहुंचे तो नवाब को चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में पाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता द्वारा सगे बेटे की हत्या करने की वारदात से गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन

शराब की लत ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया
गांव कलवाका में नशे की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। शराब के लिए रुपये न देने का खामियाजा नवाब को जान देकर चुकाना पड़ा, जिससे पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बता दें कि कलवाका निवासी नवाब के पांच बेटे हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed