फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Soldier raped woman on the pretext of marriage

Palwal News: शादी का झांसा देकर फौजी ने महिला से किया दुष्कर्म

Sun, 01 Oct 2023 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Soldier raped woman on the pretext of marriage
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा यौन शोषण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। दुष्कर्म का आरोप जल्हाका निवासी फौजी पर लगा है। महिला को जब फौजी के शादीशुदा होने की बात पता चली तो उसने संबंध खत्म करने के लिए कहा, परंतु आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता के मना करने पर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। चांदहट थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद भड़ाना के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी मुलाकात जल्हाका गांव निवासी पवन से हुई। पवन फौज में नौकरी करता है। पवन ने उसका नंबर ले लिया और फोन पर बातें करने लगा। पवन ने उससे कहा कि वह शादी करना चाहता है, अपने पति को छोड़ दो, वह उसे काफी खुश रखेगा। वह आरोपी पवन के झांसे में आ गई और उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए। संबंध बनाते समय आरोपी पवन ने मोबाइल फोन में उसकी वीडियो बना ली और अश्लील फोटो ले लिए। उसने पवन से शादी करने के लिए कहा तो वह टाल-मटोल करता रहा। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि पवन पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसने आरोपी से सभी संबंध खत्म करने के लिए कहा तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed