फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Society will be educated if daughters are educated: Manohar Lal

बेटियां शिक्षित होंगी तो समाज शिक्षित होगा : मनोहर लाल

Wed, 12 Apr 2023 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Society will be educated if daughters are educated: Manohar Lal
कैप्शन: 6- गांव धतीर में संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को पगड़ी बांधकर सम्मानित करते हुए
विज्ञापन

कैप्शन: 7- मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव निवासी गिर्राज डागर से संवाद करते हुए
कैप्शन: 8- मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम के दौरान अतरचटा के पूर्व सरपंच बारिश से खराब फसल की गिरदावरी न होने की शिकायत करते हुए
कैप्शन:9- मुख्यमंत्री से मिलने जाने वाले युवाओं को रोकते सुरक्षा कर्मी व पुलिस
कैप्शन:10- धतीर गांव में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उनके साथ बैठे विधायक दीपक मंगला और केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर
--------
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन दिन प्रवास के दौरान किया लोगों से संवाद
-पलवल के गांव बागपुर, धतीर तथा हथीन के मंडकौला व हथीन शहर में किया गया संवाद कार्यक्रम
-सुरक्षा कर्मियों को दूर कर लोगों से पास बुलाकर संवाद कर सुनी समस्याएं, सार्वजनिक कार्यों पर दिया विशेष ध्यान
-व्यक्तिगत समस्याएं व शिकायतें न सुनने पर लोगों ने जताई नाराजगी
-बागपुर में पांचवीं के कन्या स्कूल को अपग्रेड कर आठवीं तक करने की घोषणा, करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण करने की घोषणाएं, बागपुर में पांचवीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। तीन दिन प्रवास के लिए बुधवार को पलवल जिले में पहुंचे मुुख्यमंत्री मनोहर लाल का लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रवास के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में किए जाने वाले जन संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सर्व प्रथम पलवल विधानसभा के खास स्थित गांव बागपुर पहुंचे, जहां हेलीपैड पर उतरते ही मुख्यमंत्री का विधायक दीपक मंगला के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां बागपुर में जनसंवाद कार्यक्रम शुरू करते ही पांचवीं कक्षा तक चल रहे राजकीय कन्या विद्यालय को अपग्रेड कर आठवीं तक करने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाएं। बेटियां शिक्षित होंगी तो समाज शिक्षित होगा और समाज शिक्षित होगा तो गांव, क्षेत्र, राज्य और देश का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने अपने संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा विकास कार्यों के लिए दिए गए मांग पत्र तथा विधायक दीपक मंगला की उस मांग पत्र को पूरा कराने का समर्थन देने पर तुरंत स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रमों में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया सहित जिले के भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांग पर सोलडा की सड़क के लिए 4.15 करोड़ रुपये, बागपुर की सड़कों के लिए 2.10 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार ने बस क्यू शेल्टर बनाने व रखरखाव करने का कार्य अब जिला परिषद को सौंपा हैं तथा इस गांव के बस क्यू शेल्टर का निर्माण भी जिला परिषद करेगी। उन्होंने बागपुर होते हुए पलवल से बल्लभगढ़ के लिए 2 नई बसें चलाने की भी घोषणा की। इसके अलावा लड़कियों के लिए अलग से बस की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। गांव की फिरनी को भी पक्का कराने तथा गांव की अनुसूचित जाति चौपाल का नवीनीकरण करने का आश्वासन दिया। गांव की महिलाओं के लिए रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव में दो सेल्फ हेल्प ग्रुप बनवाने के आदेश दिए तथा रोजगार चलाने के लिए बिना ब्याज के लोन उपलब्ध करवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में जनसंख्या को देखते हुए आयुष्मान कार्ड कम बने हैं, जिसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त को जांच कर शेष लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रवास के पहले दिन पलवल विधानसभा के गांव बागपुर, धतीर तथा हथीन विधानसभा के गांव मंडकौला व हथीन शहर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए।
बागपुर में 1328 लोगों के बने नए राशन कार्ड
मुख्यमंत्री ने संवाद कार्यक्रमों के दौरान बताया कि गांंव बागपुर गांव में 1328 लोगों के नए राशन कार्ड बनाए गए हैं और आयुष्मान भारत योजना के तहत इस गांव में 1772 आयुष्मान कार्ड बने हैं। 6 परिवारों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लोन देकर रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। 1657 किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति के लिए एक बड़े पावर हाउस का निर्माण किया गया है। बागपुुर के बाद धतीर संंवाद कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अतरचटा गांंव के सरपंंच द्वारा बारिश से खराब फसल की गिरदावरी न होने की बात पर अधिकारियों को तुरंत गिरदावरी कराने के आदेश दिए। वहीं गांंव के गन्ना उत्पादक किसानों द्वारा चीनी मिल द्वारा गन्ना न लेने की मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस बारे में देखने के निर्देश दिए तथा कहा कि किसानों का सारा गन्ना मिल द्वारा लिया जाएगा। उसके अलावा भी कोई दिक्कत आई तो अन्य मिलों में गन्ना भिजवा दिया जाएगा।
बिन पैसे के मिल रहीं नौकरियां
मुख्यमंत्री ने गांंव धतीर में लोगों से कहा कि अब बिना पैसे के नौकरियां मिल रही हैं। धतीर गांंव में 16 लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने पूछा कि क्या उन 16 लोगों से किसी ने भी नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे मांगे हैँ। जिस पर लोगों ने मना किया। मुख्यमंंत्री ने बताया कि धतीर गांव में संवाद कार्यक्रम में बताया कि गांव में 450 से बढ़ाकर 750 गरीब लोगों के बीपीएल राशन कार्ड बनाए गए हैं। जबकि 3598 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। 17 लोग इस योजना के तहत लाभ ले चुके हैं। धतीर के पांच लोगों को रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण दिलवाया गया है। हजारी बंगला का 10 लाख से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तीन करोड़, 20 लाख की लागत से धतीर मंडकौला सड़क का निर्माण होगा, 45 लाख की लागत से धतीर पातली सड़क बनेगी। इनके अलावा करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से अन्य सड़कों का निर्माण होगा। जिला परिषद की तरफ से स्ट्रीट लाइटें तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम में उन्हें घेरे में लेकर खड़े सुरक्षा कर्मियों को अलग हटा दिया तथा बोले कि वे अपने गांंव धतीर में हैं और यहां उनकी सुरक्षा को कोईर खतरा नहीं है। वे अपने लोगों से मिलने आए हैं। उन्होंने लोगों को आगे बुला लिया तथा उनसे संवाद करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री द्वारा संवाद कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों की व्यक्तिगत शिकायतों को एक साथ अधिकारियों को दिलवाने की बात कहने पर लोगों ने नाराजगी प्रकट की। लोग मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी शिकायत करने के लिए आगे आने लगे, लेकिन उनके सुुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री वहां से मंडकौला संवाद कार्यक्रम के लिए चले गए। जिस पर लोग पीछे रोष जताते रहे।

जैसे ही गांव अतरचटा के पूर्व सरपंच वीर वाल्मीकि ने संवाद कार्यक्रम में खड़े होकर बारिश से खराब फसलों की गिरदावरी न होने का मुद्दा उठाया तो वहां बगल में बैठे भाजपा समर्थकों तथा उपायुक्त ने कहा कि यह करण सिंह दलाल का समर्थक है। इतना सुनने के बाद भी मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरदावरी कराई जाएगी। वैसे जिले में गिरदावरी हो चुकी है, फिर भी उसकी फसलों का सर्वे करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed