फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Society came forward for disabled daughters: Chief Minister

दिव्यांग बेटियों के लिए आगे आए समाज : मुख्यमंत्री

Sun, 11 Jun 2023 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Society came forward for disabled daughters: Chief Minister
फोटो कैप्शन10पीएएलपी9- सेल्फी विद डॉटर अभियान के तहत शपथ लेते हुए।
विज्ञापन

दिव्यांग बेटियों को समर्पित सेल्फी विद डॉटर अभियान का किया शुभारंभ, दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में सेल्फी विद डॉटर अभियान का आगाज हुआ। यह अभियान दिव्यांग बेटियों को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्यातिथि वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिये अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बेटी ईश्वरीय उपहार है। जहां बेटी है, वह संपूर्ण परिवार है। उन्होंने दिव्यांग बेटियों को दुलार और प्यार देने का आह्वान करते हुए हमेशा उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने की अपील भी की।

दिव्यांग बेटियों को समर्पित सेल्फी विद डॉटर अभियान के लिए मुख्यमंत्री ने अभियान के प्रवर्तक सुनील जागलान को विशेष बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता कुलपति डॉ. राज नेहरू ने की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिव्यांग बेटियों को सम्मान देना समाज का कर्तव्य है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने दिव्यांग बेटियों के मर्म को समझा और सेल्फी विद डॉटर अभियान को दिव्यांग बेटियों को समर्पित कर एक अनुकरणीय पहल की है। सामाजिक और भावनात्मक तौर पर दिव्यांग बेटियों के लिए संबल बनने की पहल पर उन्होंने कुलपति डॉ. राज नेहरू को विशेष बधाई दी। डॉ. राज नेहरू ने कहा कि बेटियों के साथ लैंगिक आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। यह एक गलत मानसिकता है कि बेटियां बेटों के बराबर काम नहीं कर सकतीं, बल्कि लड़कियों को जो दायित्व दिया जाता है, उसके परिणाम और भी बेहतर आते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर ज्योति राणा ने दिव्यांग बेटियों के जीवन को बेहतर बनाने की शपथ दिलाई। शपथ में देश के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग जुड़े। ऑनलाइन माध्यम से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, स्पेन और पुर्तगाल से भी कई लोगों ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed