{"_id":"6ace7ce495a93f99330f0686","slug":"six-masked-men-attack-businessmans-home-at-midnight-palwal-news-c-24-1-pal1008-129143-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कारोबारी के घर आधी रात को छह नकाबपोशों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कारोबारी के घर आधी रात को छह नकाबपोशों का हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर की पुरानी बस्ती सल्लागढ़ में सोमवार आधी रात को छह नकाबपोश युवकों ने कन्फेक्शनरी कारोबारी के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने मकान के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़ने के साथ बाहर खड़ी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस कमांडो टीम मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और एक युवक ने कमांडो पर भी डंडे से वार किया। टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि पांच अन्य फरार हो गए।
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी कारोबारी इरशाद ने बताया कि वह पिछले करीब 16 साल से पलवल में रहकर कारोबार कर रहे हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे वह घर में सो रहे थे। अचानक दरवाजे पर लाठियां बरसने और शीशे टूटने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। अनहोनी की आशंका के चलते वह बाहर नहीं निकले।
पुलिस कमांडो खजान के अनुसार, टीम किठवाड़ी पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पीछा करने पर वे एक गली में मकान पर हमला करते मिले। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। किठवाड़ी पुल चौकी प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार, एक आरोपी हिरासत में है। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।