फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   showroom onwer blaming his maneger for money fraud

थ्री व्हीलर शोरूम के मैनेजर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sat, 15 Jun 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
showroom onwer blaming his maneger for money fraud
पलवल। थ्री व्हीलर शोरूम के मैनेजर ने लाखों ने मालिक से लाखों की धोखाधड़ी कर दी। शोरूम मालिक की शिकायत पर मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज करा लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई अनिल ने बताया कि सेक्टर, 16-ए फरीदाबाद निवासी अखिल कालिया का पलवल में नेशनल हाईवे नं. 19 पर दया इंदर मार्केटिंग के नाम से बजाज थ्री व्हीलर का शोरूम है। शोरूम पर प्रकाश विहार निवासी सतीश चंद मैनेजर के पद पर पिछले पांच-छह से वर्ष से कार्यरत है। पीड़ित अपने शोरूम पर प्रतिदिन नहीं आ पाता तथा सारी देखरेख सतीश चंद करता है। वर्ष 2018 में 19, 21 सितंबर व 12 अक्तूबर को हिसाब में एक लाख 38 हजार रुपये का गबन पाया गया। इस बारे में सतीश से पूछा गया तो वह कुछ देर गुमराह करता रहा और बाद में अपनी गलत मान ली और कहा कि इस रकम को वह एक महीने में अदा कर देगा। इसके बाद पीड़ित का सतीश से विश्वास उठ गया। उसके बाद पीड़ित ने शोरूम के सभी कागजात व सैल को चेक किया। तो पाया गया कि सतीश ने पीड़ित की बगैर अनुमति के पांच गाड़ियां बेची हुई है। यानि कुल मिलाकर सतीश ने 12 लाख रुपये का गबन किया हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed