{"_id":"621523e560a96501cb733c3d","slug":"showing-katta-robbed-50-thousand-rupees-brought-for-marriage-palwal-news-noi6336693199","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी कट्टा दिखा शादी के लिए लाए 50 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी कट्टा दिखा शादी के लिए लाए 50 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। शादी के लिए रुपये उधार लेकर आ रहे चाचा-भतीजे पर हमला कर 50 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट भी की। धतीर चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
धतीर चौकी पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी महीपाल के अनुसार गांव औरंगाबाद निवासी रामकिशन ने शिकायत दर्ज कराई है कि आगामी चार मार्च को उसके दो भतीजों की शादी है। शादी के खर्चे के लिए बीती 17 फरवरी को अपने साले गांव स्यारौली निवासी महीपाल से 50 हजार रुपये उधार लेने गया था। उसका भतीजा रोहताश भी उसके साथ था। रात के करीब साढ़े नौ बजे स्यारौली से लौटते समय गांव किशोरपुर के समीप झुंड बनाए खड़े युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। युवकों के पास लाठी-डंडे व देसी कट्टे थे। युवकों में उनके गांव निवासी गजेंद्र व बृजभान उर्फ लीले भी शामिल हैं। आरोपी उन्हें लूटने लगे, विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। दोनों के सिर पर कट्टे के बट से हमला कर घायल कर दिया तथा 50 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दो नामजद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।