फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Shot the farmer in the chest to avenge a verbal altercation.

Palwal News: कहासुनी का बदला लेने के लिए किसान के सीने में मारी थी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shot the farmer in the chest to avenge a verbal altercation.
20 अगस्त को अलावलपुर में हुई हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खोर में 20 अगस्त की रात हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शराब के ठेके पर हुई कहासुनी की रंजिश में लक्ष्मण को पहले पीटा गया, उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों की पहचान रामपुर खोर निवासी हेमप्रकाश उर्फ हेमू, संदीप और नवीन उर्फ नब्बू के रूप में हुई है।

डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि 21 अगस्त को अलावलपुर निवासी गजेंद्र की शिकायत पर चांदहट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसके पिता लक्ष्मण 20 अगस्त की रात खेतों में पानी चलाने के लिए गए थे। अगली सुबह परिजनों को उनके मृत पड़े होने की सूचना मिली। रामपुर खोर के जंगल में ट्यूबवेल के पास रास्ते में उनका शव मिला था। उनकी छाती में गोली लगी थी और शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के बाद शराब पी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात से दो-तीन दिन पहले शराब के ठेके पर लक्ष्मण के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। 20 अगस्त को तीनों गांव घोड़ी के मेले में गए थे। मेला देखने के बाद उन्होंने एक जगह शराब पी और मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। रास्ते में लक्ष्मण दिखाई दिया। आरोप है कि तीनों ने उसे सबक सिखाने के लिए उसके साथ मारपीट की और बाद में गोली मारकर भाग गए।

रिमांड पर लिए जाएंगे आरोपी

पुलिस ने आरोपी हेमप्रकाश उर्फ हेमू को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, आरोपी संदीप और नवीन को वारदात में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed