{"_id":"5ce82966bdec22078c36fbda","slug":"shopkeepers-harassed-with-water-purification-on-warehouse-road-palwal-news-noi439605820","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से भरा है माल गोदाम रोड पर पानी, दुकानदारों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से भरा है माल गोदाम रोड पर पानी, दुकानदारों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से भरा है माल गोदाम रोड पर पानी, दुकानदारों ने किया हंगामा
पलवल। माल गोदाम रोड पर सीवर जाम होने के कारण हुए जलभराव से नाराज दुकानदारों ने नगर परिषद कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद दुकानदारों ने पुराना जीटी रोड जाम कर दिया। लोगों ने जमकर नगर परिषद अधिकारियों, प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगते ही वहां शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम करीब आधा घंटे तक लगा रहा। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाकर जाम खुलवाया। हंगामा करने वाले दुकानदारों ने परिषद के कार्यकारी अभियंता को भी खूब खरीखोटी सुनाई। दुकानदारों के हंगामा को देख कार्यकारी अभियंता कार्यालय छोड़कर ही भाग गए।
माल गोदाम रोड के दुकानदार तरुण गर्ग और मनीष जैन ने बताया कि रोड पर तीन माह से सीवर जाम की समस्या बनी हुई है इस कारण रोड पर गंदा पानी भर जाता है। पानी दुकानों के सामने और सड़क पर इतना ज्यादा है कि लोग खासकर दुपहिया वाहन चालक भी उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दुकानदारों का व्यवसाय पूरी तरह से इससे प्रभावित हो रहा है। जलभराव के कारण तीन महीने से काम ठप पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या के संबंध में नगर परिषद अधिकारियों के अलावा एसडीएम जितेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला और अन्य भाजपा नेताओं से भी मिल चुके हैं लेकिन उसके बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। यहां तक कि कोई अधिकारी वहां आकर इस जलभराव की समस्या को देख रहा है। उनका कहना था कि जलभराव के कारण वहां मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं तथा बीमारी फैलने का भी खतरा बन गया है। लोगों का आरोप है कि पिछले तीन माह से माल गोदाम की यही स्थिति है इसलिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। बार-बार शिकायतों के बाद भी अधिकारियों के कान पर जू तक नहीं रेंगी है।
तीन महीने से जलभराव की समस्या से परेशान दुकानदार जुलूस निकालते हुए नगर परिषद कार्यालय पर पहुंच गए। जहां जाकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर दुकानदारों ने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर से सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
वर्जन
चुनाव की व्यस्तता के कारण स्वयं मौके पर जाने का समय नहीं मिला। जगह का स्वयं निरीक्षण कर समस्या का समाधान भी कराया जाएगा। जिस अधिकारी की इसमें लापरवाही होगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मनीराम शर्मा, उपायुक्त।