{"_id":"65c510cc78824dd3d90b4103","slug":"shopkeeper-defrauded-of-rs-25000-in-the-name-of-paying-on-phone-palwal-news-c-24-1-fb11002-104610-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फोन पे करने के नाम पर दुकानदार को लगाई 25 हजार रुपये की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फोन पे करने के नाम पर दुकानदार को लगाई 25 हजार रुपये की चपत
विज्ञापन
- पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। फोन पे से नकदी भेजने के नाम पर एक दुकानदार के साथ धोखाधड़ी कर उसको 25 हजार रुपये की चपत लगा दी गई । हथीन पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंडकौला निवासी सिकंदर ने छह फरवरी को केस दर्ज कराया कि उसकी डागर टेलीकॉम के नाम से मंडकौला दुकान है। 30 जनवरी को वह दुकान पर था, उसी समय ब्रेजा कार में सवार होकर एक युवक आया। उसने कहा कि उसको 25 हजार नकद चाहिए। उसको जरूरत है। वह उसके नंबर पर रकम भेज देगा। उसने उसकी विनती पर 25 हजार रुपये नकद दे दिए। युवक ने फोन पे से स्कैन कर उसके खाते में रुपये डाल दिए, लेकिन दो दिन बाद यह रुपये उसके खाते से वापस चले गए। इस तरह दुकानदार के साथ 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने हथीन थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आरंभ कर दी। इसी बीच विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि उक्त ब्रेजा कार में एक युवक मंडकौला की तरफ से आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर स्यारौली रोड मंडकौला से एक युवक को वारदात में इस्तेमाल कार सहित काबू कर लिया। जब उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम तौफीक निवासी गांव दोसरस जिला मथुरा बताया। फिलहाल वह गांव सांचौली सोहना में रह रहा है। उन्होंने बताया कि काबू किए गए युवक से जब गहनता से पूछताछ की गई तो उसने उक्त वारदात को करना स्वीकार किया। उसने स्वीकार किया कि इस धोखाधड़ी के मामले में उसके हिस्से में दस हजार रुपए आए हैं। आरोपी ने पूछताछ में रहस्य खोला कि उसके साथ इस अपराध में परवेज एवं यूसुफ भी शामिल हैं। वह मिंडकौला गांव में ब्रेजा कार में आए। वह और परवेज गाड़ी में बैठे रहे। यूसुफ उर्फ आशिक निवासी आलीमेव दुकानदार के पास गया। उसने बच्चे बीमार होने एवं डॉक्टर को नकदी देने का बहाना बनाकर दुकानदार से 25 हजार रुपये लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक मोबाइल और दो एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। जांच अधिकारी एएसआई नेपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

08जेएनडी33: दूसरे दलों को छोड़ कर इनेलो में शामिल होते हुए विभिन्न गांव से ग्रामीण। संवाद