फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   shoot with gun

युवक को गोली मारी

Mon, 21 Oct 2013 11:10 PM IST
अमर उजाला, पुन्हाना
अमर उजाला, पुन्हाना Updated Mon, 21 Oct 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
shoot with gun

पुलिस से घिरता देख दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली से रास्ते में जा रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से देशी कट्टा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की शाम पुन्हाना सीआईए पुलिस मोटर साइकिल पर भाग रहे दो बदमाशों का पीछा कर रही थी कि लक्ष्मीनारायण मंदिर के उनकी मोटरसाइकिल गिर गई। दोनों बदमाश पैदल भागने लगे। पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने गोली चला दी। एक गोली रास्ते में जा रहे अल्ली नामक युवक को लग गई। वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने एक बदमाश रफीक उर्फ भड़ाना को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने घायल को पलवल स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के कैथवाड़ा के बुआपुर गांव निवासी घायल के पिता इलियास खान ने बताया कि अल्ली चिनाई मिस्त्री है। रविवार की शाम करीब पांच बजे वह काम खत्म कर घर आ रहा था कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बदमाशों ने अल्ली को गोली मार दी।


थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर बदमाशों के ख्रिलाफ धारा 307, 34, 25 (54) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे बदमाश की पहचान शहजाद के रूप में हो गई है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed