{"_id":"6aff2b1aa2f388f4c7078196","slug":"shakarpur-computer-market-palwal-news-c-503-1-del1005-3524-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शकरपुर कंप्यूटर मार्केट में होगी नियमित गश्त, एसएचओ ने एमडब्ल्यूए के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शकरपुर कंप्यूटर मार्केट में होगी नियमित गश्त, एसएचओ ने एमडब्ल्यूए के साथ की बैठक
विज्ञापन
खबर का असर:
-लगातार चोरी से परेशान व्यापारियों ने उठाया था सुरक्षा का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। शकरपुर कंप्यूटर मार्केट में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब दिल्ली पुलिस नियमित गश्त करेगी। इस संबंध में शकरपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) ने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (एमडब्ल्यूए) के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पुलिस व व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया। इससे पहले अमर उजाला ने 17 नवंबर के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
दरअसल, शकरपुर कंप्यूटर मार्केट में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा रखी है। व्यापारियों का आरोप है कि नियमित गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन हो रही चोरियों से परेशान दुकानदारों ने कई बार सुरक्षा बढ़ाने और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की थी। व्यापारियों के अनुसार, शिकायत के बाद पुलिस ने बाजार में बैरिकेड उपलब्ध कराए थे। दुकानदारों ने रात के समय बैरिकेड लगाकर सुरक्षा करने का प्रयास भी किया, लेकिन चोरी की घटनाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ा। स्थिति यह हो गई कि व्यापारियों को अपनी दुकानों और सामान की सुरक्षा के लिए खुद के खर्च पर चौकीदार तैनात करने पड़े।
इसी समस्या को देखते हुए शकरपुर थाना प्रभारी ने एमडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें बाजार की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया। व्यापारियों को उम्मीद है कि नियमित गश्त शुरू होने से चोरियों पर अंकुश लगेगा और वे बेफिक्र होकर कारोबार कर सकेंगे। हालांकि, स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अब देखना होगा कि पुलिस का यह आश्वासन जमीन पर कितना असर दिखाता है।