{"_id":"64bd65002d84ae3b16018244","slug":"sexual-exploitation-of-folk-singer-by-hiding-religion-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1328-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: धर्म छिपाकर लोक गायिका का किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: धर्म छिपाकर लोक गायिका का किया यौन शोषण
विज्ञापन
अपना नाम मनोज बताकर गायिका के पास रह रहा था साबिर, फर्जी आधार कार्ड भी रखता था
शादी का झांसा देकर फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर दे रहा वायरल करने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। धर्म छिपाकर लोक गायिका व डांसर के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर युवती को शादी का झांसा देकर ढाई साल तक यौन शोषण किया। किसी को शक न हो इसके लिए आरोपी ने दूसरे नाम से आधार कार्ड भी बनवाया हुआ था। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने गायिका के घर से ढाई लाख रुपये व जेवरात भी चोरी कर लिए। स्टेज कार्यक्रम में जाते समय उसे रास्ते में रोककर मारपीट की। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धोखाधड़ी व लव जिहाद की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार, रेलवे लाइन पार बसी कॉलोनी निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह हरियाणा स्टेज रागिनी कार्यक्रमों में गाने व डांसिंग का काम करती है। करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम गांव मीतरोल निवासी मनोज बताया और उसके पास इसी नाम व पता का उसके पास आधार कार्ड भी था। आरोपी ने उसे अपने प्यार के चंगुल में फंसा लिया और वह अपने मां-बाप को छोड़कर उसके साथ अलग कमरा लेकर रहने लगी। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर ढाई साल तक यौन उत्पीड़न करता था। बाद में उसे पता चला कि अपने आप को मीतरोल निवासी मनोज बताने वाला युवक जिला नूंह के नीमका निवासी साबिर है, जो कि शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।