{"_id":"6a00e69eb0102067530e8ac0","slug":"several-rounds-of-firing-in-a-dispute-over-rs-17000-palwal-news-c-24-1-pal1006-124031-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 17 हजार रुपये के विवाद में कई राउंड फायरिंग, दो बच्चों समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 17 हजार रुपये के विवाद में कई राउंड फायरिंग, दो बच्चों समेत तीन घायल
विज्ञापन
बहीन थाना क्षेत्र के गांव आली मेव में हुई वारदात, कैंप कर रही पुलिस
पीड़ित नासिर के 17 हजार रुपये पड़ोसी मकसूद पर उधार
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के गांव आली मेव में पैसों के लेनदेन को लेकर रविवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और फिलहाल गांव में कैंप कर रही है।
पीड़ित नासिर ने बताया कि उनके 17 हजार रुपये पड़ोसी मकसूद पर उधार हैं। शनिवार की शाम जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो मकसूद के परिवार के सदस्य उनके साथ झगड़ा करने लगे। कुछ देर में मामला शांत हो गया, लेकिन उसके कुछ देर बाद आरोपियों ने उनके घर पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
बेटा-बेटी व चाचा घायल
पीड़ित ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह मकसूद, उसके बेटे वकार व वसीम, मकसूद का चाचा अख्तर, अख्तर का बेटा अरशद और अन्य लोग लाठी-डंडे व दूसरे हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए और हमला कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिसमें नासिर का बेटा आमिद, बेटी काशिफा और चाचा अबदू सलाम घायल हो गए। काशिफा और अबदू सलाम को गोली लगी, जबकि आमिद छर्रे लगने से घायल हुआ। परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देने का आरोप
घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को पहले जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। डीएसपी रतनदीप बाली, क्राइम ब्रांच हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।