{"_id":"65a5705c1e06207da5028389","slug":"seven-pairs-married-in-group-wedding-palwal-news-c-24-1-snoi1004-4265-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Mon, 15 Jan 2024 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलायंस क्लब पलवल सिटी हार्ट द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। रेलवे रोड स्थित जिला ब्राह्मण सभा में आयोजित सम्मेलन में सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलवल विधायक दीपक मंगला व पूर्व विधायक सुभाष चौधरी रहे। सम्मेलन में अतिथियों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीर्वाद दिया। लोगों ने जोड़ों को उपहार भी भेंट किए, जिनमें घरेलु सामान शामिल था।
क्लब के सदस्य मनीष जैन ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मलेन से दहेज जैसी सामाजिक कुरीति से छुटकारा मिलता है। इससे लोगों को प्रेरणा मिलती है। गरीब व जरूरतमंद कन्याओं के विवाह से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इसमें लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग करना चाहिए और सामूूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करते रहने चाहिए, ताकि गरीब बेटी विवाह में दहेज देने बचे और उन्हें कर्जवान न होना पड़े। कार्यक्रम में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई। कार्यक्रम में रामलीला का मंचन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का संयोजन मनीष जैन, शैलेंद्र सिंगला, सुरेंद्र मंगला, धनेष मंगला, संजय मग्गू व राजेश मंगला ने किया।