फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Send files from e-office only: Satendra Duhan

ई-ऑफिस से ही फाइलें भेजें : सतेंद्र दूहन

Fri, 05 Feb 2021 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Send files from e-office only: Satendra Duhan
पलवल। ई-ऑफिस प्रणाली में सभी रूचि लेकर कार्य करें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और कार्यालय की फाइलें ई-ऑफिस से ही मूव की जाएं। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन ने कही। वह शुक्रवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ई-ऑफिस के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ई-ऑफिस के सफल क्रियान्यन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीएमजीजीए अर्चित वाट्स, मास्टर ट्रेनर प्रदीप सहित संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इसलिए इसे गंभीरता से लें और जिम्मेवारी के साथ ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि कोई भी फाइल बिना ई-ऑफिस के न ही भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-ऑफिस प्रणाली को प्राथमिकता से अपने-अपने कार्यालय में लागू करें। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस को सभी कार्यालय अच्छे और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें।
उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस के संदर्भ में समय-समय पर सभी विभागों की समीक्षा की जाएगी अत: कोई भी विभाग इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरते। अतिरिक्त उपायुक्त ने मास्टर ट्रेनर प्रदीप को निर्देश दिए कि वे संबंधित विभागों के कार्यालयों में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को ई-ऑफिस कार्य में आने वाली दिक्कतों का समाधान करे और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed