{"_id":"61784199e5e3381c8f0a8129","slug":"seeing-the-protest-of-the-farmers-the-cooperative-minister-sat-in-the-rest-house-of-the-sugar-mill-palwal-news-noi612627091","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का विरोध देख सहकारिता मंत्री चीनी मिल के विश्रामगृह में जा बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का विरोध देख सहकारिता मंत्री चीनी मिल के विश्रामगृह में जा बैठे
विज्ञापन
पलवल। चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करने पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को मंगलवार किसानों का विरोध देख दो घंटे चीनी मिल में ही रुकना पड़ा। पुलिस व प्रशासन ने उन्हें गांवों के रास्तों से निकालकर रेलवे रोड पर स्थित एक कार्यक्रम तक पहुंचाया। वहां भी उन्होंने दो मिनट में रिबन काटकर औपचारिकता पूरी की और बैठक के लिए निकल गए। मंत्री के सभी कार्यक्रम स्थलों के अलावा किसानों के धरना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद था।
कृषि कानूनों के विरोध में यहां अटोहां मोड़ पर धरना दे रहे किसानों का मंगलवार को लखीमपुर मामले में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का कार्यक्रम था। मंगलवार को किसान अटोहां मोड़ पर एकत्रित होना शुरू हो रहे थे कि सूचना मिली कि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल चीनी मिल के पेराई सत्र का शुुभारंभ करने आ रहे थे। किसान दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर अटोहां मोड़ पर हाथों में काले झंडे लेकर खड़े हो गए। जब यह सूचना पुलिस-प्रशासन को मिली तो धरना स्थल पर हथीन के डीएसपी रतनदीप बाली तथा होडल के डीएसपी सज्जन सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल लगा दिया। जब यह जानकारी मंत्री डॉ. बनवारी लाल को मिली तो वे चीनी मिल के पिराई सत्र का शुभारंभ करने के बाद पलवल एक कार्यक्रम में आने से घबराने लगे तथा चीनी मिल के विश्रामगृह में जाकर बैठ गए। किसान राजमार्ग पर हाथों में काले झंडे लेकर मंत्री के आगमन का इंतजार करते रहे और नारेबाजी करते रहे। सहकारिता मंत्री छुपते-छुपाते ई-स्टोर का शुभारंभ करने पहुंचे। फिर आननफानन में जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक भी मात्र आधे घंटे में खत्म कर गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। मंत्री के जाने के बाद ही पुलिस व प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।