फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Security guard was shot by masked miscreants, serious

Palwal News: सुरक्षाकर्मी को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर

Mon, 27 Feb 2023 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Security guard was shot by masked miscreants, serious
सुरक्षाकर्मी को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दूधौला-सिकंदरपुर रोड एक कंपनी के सुरक्षा कर्मी को नकाबपोश युवकों ने गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। गदपुरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार दूधौला-सिकंदरपुर रोड स्थित पैन्टोन टैक्सटाइल्स मिल्स में सुरक्षा कर्मी सतवीर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी कंपनी में भरतपुर राजस्थान के परमदरा निवासी खुशीराम गार्ड की नौकरी करता है। खुशीराम कंपनी में करीब 25 दिन से नौकरी कर रहा है। बीती 25 फरवरी की रात को उसकी व खुशीराम की कंपनी के गेट पर ड्यूटी थी। रात के करीब आठ बजे वह और खुशीराम कंपनी के मुख्य द्वार पर मौजूद थे। उसी दौरान सिकंदरपुर की तरफ से बाइक पर दो युवक आए। युवकों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। युवकों ने आते ही खुशीराम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली खुशीराम की कमर में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गए। वह कंपनी के अन्य कर्मचारियों की मदद से खुशीराम को इलाज के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां खुशीराम की का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के बाद गोली मारने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed