फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Secret of woman's murder revealed by footage of CCTV camera installed at petrol pump

Palwal News: पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुला महिला की हत्या का राज

Fri, 06 Oct 2023 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Secret of woman's murder revealed by footage of CCTV camera installed at petrol pump
- 27 सितंबर को मिला था शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन उपमंडल के गांव हुचपुरी निवासी महिला सकूनत की हत्या का राज उटावड थाना के गांव मलाई स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुला। फुटेज में महिला एक बाइक सवार के साथ बैठी हुई दिखाई दी। फुटेज के आधार पर बाइक सवार व्यक्ति की पहचान पुलिस ने महिला के परिजनों से कराई। इसके बाद उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया। महिला की लाश नूंह जिला के बिछौर थाना के गांव बिसरू में 27 सितंबर की रात्रि को मिली थी।

जांच में लगे इंस्पेक्टर मलखान ने बताया कि इस मामले में सर्वप्रथम हथीन उपमंडल के गांव हुचपुरी निवासी अयाज को गिरफ्तार किया गया। अयाज मृतक महिला का रिश्ते में भतीजा लगता है। अयाज ने गिरफ्तारी के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान हत्याकांड की सभी परतें खोल दीं। थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अयाज के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई। इस आधार पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अयाज ने रहस्य खोला कि उसके अलावा हत्या में तीन अन्य शामिल हैं। जिनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जोकि मलाई गांव के पेट्रोल पंप के कैमरे की फुटेज में है। थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसके नाम को अभी तक पुलिस गुप्त रख रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्याकांड में गिरफ्तार अयाज ने पुलिस को बताया कि अयाज एवं दो अन्य मिलकर सकूनत को बिसरू के जंगल में ले गए। सकूनत को का आरी से गला काटकर मारने का प्रयास किया। बचाव में महिला ने आरी पकड़ ली और उसकी ब्लेड टूट गई। जिसके बाद तीनों ने सकूनत उसकी चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान अयाज के हाथ में ब्लेड के निशान भी बन गए। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed