फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Second merit list for Government ITI released.

Palwal News: राजकीय आईटीआई की दूसरी मेरिट सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Second merit list for Government ITI released.
हथीन। राजकीय आईटीआई की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 31 जुलाई तक दस्तावेजों के साथ संस्थान में भौतिक सत्यापन कराना होगा। एक अगस्त तक निर्धारित फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। छात्रों की सुविधा को देखते हुए संस्थान शनिवार को भी खुला रहेगा। संस्थान के अनुदेशक मनोहर लाल ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के 12 विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए छात्रों का उत्साह देखने को मिला है। संस्थान में कुल 444 सीटों पर दाखिले होने हैं।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई हथीन के अनुदेशक मनोहर लाल के अनुसार जिन छात्रों का चयन पहली मेरिट सूची में नहीं हो पाया था। वह विभाग की ओर से जारी दूसरी मेरिट सूची अवश्य देखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश का अवसर नहीं मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed