{"_id":"5f4fd35c8ebc3e54df01a006","slug":"se-in-attack-palwal-news-noi5336666129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता को जान से मारने की धमकी, गेट भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता को जान से मारने की धमकी, गेट भी तोड़े
विज्ञापन

पलवल। दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम पलवल सर्कल के अधीक्षण अभियंता ने आठ बिजली कर्मचारियों ने आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। कैंप थाना पुलिस एसई की शिकायत पर गेट तोड़ने, हाथापाई करने, सरकारी काम में बाधा डालने, घर में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा कि डीसी व एसपी को शिकायत देने पर आई पुलिस ने बिजली कर्मचारियों से उनकी जान बचाई। अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादराम ने बताया कि एसई एसएस सांगवान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 31 अगस्त को करीब डेढ़ बजे रसूलपुर रोड स्थित सरकारी आवास पर था। उसी दौरान लाइनमैन वेदप्रकाश, प्रेम सहरावत, जुनैद व नरेंद्र, मीटर रीडर राजेश कुमार, उपभोक्ता क्लर्क जितेंद्र तेवतिया, सुरजीत एलडीसी तथा राज कुमार डागर अपने साथियों सहित गेट तोड़कर घर अंदर आए और बाहर आने लिए कहा। सबक सिखाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। नारेबाजी करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। डर की वजह से घर से बाहर नहीं आया, तो मकान में आग लगाने की भी धमकी दी। जान बचाने के लिए डीसी व एसपी को सूचित किया। इसी दौरान 200 लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसडीएम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाया और भीड़ को मौके से खदेड़ा।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और अभी तक किसी भी कर्मचारियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दूसरी तरफ बिजली कर्मचारियों को कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के चलते एसई से मिलने गए थे और उन्होंने शांति पूर्ण रूप से अपनी बात कही। आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।