{"_id":"6abeaa1d4f98d68066036cb4","slug":"sdm-visits-the-mandi-to-take-stock-of-the-facilities-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116049-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मंडी में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मंडी में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। खरीफ फसल की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने मंडी परिसर में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज कर दी है। गुरुवार को एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने मंडी परिसर का निरीक्षण कर गेट पास काटने की प्रक्रिया से लेकर किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों से गेट पास जारी करने की प्रक्रिया, किसानों की आवक और फसल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने मंडी परिसर में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने कहा कि मंडी में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराई जाए। इसके अलावा मंडी परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी तरीके से संचालित करने तथा किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मंडी में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी किए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव मनीष कुमार और कार्यालय के अन्य सभी कर्मचारी साथ रहे।