{"_id":"6143820c8ebc3e7ef6194137","slug":"school-palwal-news-noi604994212","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली से तीसरी कक्षा के स्कूल खोलने की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली से तीसरी कक्षा के स्कूल खोलने की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। शिक्षा विभाग ने पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। 20 सितंबर से स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ने पहुंचेंगे। हालांकि आदेशों की अवहेलना करते हुए पलवल जिले के कई स्कूलों में इन कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ने जा रहे हैं। अब 20 सितंबर से शिक्षा विभाग की हिदायत अनुसार ये बच्चे स्कूल जाने लगेंगे। विभाग के निर्देश पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कोरोना गाइड लाइन के तहत पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने के लिए स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।
------
स्कूलों में पहुंचेंगे 39 हजार विद्यार्थी
जिले में सरकारी स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा तक पढ़ने वाले 39,369 विद्यार्थी हैं। ये विद्यार्थी जिले के 369 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनमें पहली कक्षा में 12,372, दूसरी कक्षा में 13,883 एवं तीसरी कक्षा में 13,335 छात्र हैं। इन सभी विद्यार्थियों के घरों पर शिक्षा विभाग के जारी निर्देश के तहत सूचना भिजवा दी गई है, ताकि 20 सितंबर से विद्यार्थी स्कूल में पढ़ने के लिए आने लगे।
------
कोरोना गाइड लाइन का करना होगा पालन
पहली से तीसरी कक्षा तक स्कूल खोलने से पहले गृह मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। स्कूल के कमरों को सैनिटाइज करना होगा तथा स्कूल के मुख्य द्वार पर भी सैनिटाइजर रखना होगा। स्कूल के बाथरुम में हाथ साफ करने के लिए साबुन रखना होगा। शिक्षकों को भी विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान रखना होगा तथा बच्चों को मास्क का इस्तेमाल करवाना अनिवार्य होगा। स्कूलों में पढ़ने आने वालों की तापमान की जांच करनी होगी। किसी भी विद्यार्थी को बुखार व अन्य बीमारी की शिकायत होने पर तुरंत स्कूल से घर भिजवाने की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
-------
20 सितंबर से प्राथमिक स्कूल खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दे दिए गए हैें। पहली से तीसरी के सभी बच्चों के घरों पर भी स्कूल खोलने की सूचना भिजवाई जा रही है। बच्चों की सेहत का पूरा ध्यान देते हुए उन्हें पढ़ाई कराई जाएगी।
-गौतम कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पलवल