फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   School children gave the message of cleanliness through rally and street play.

Palwal News: स्कूली बच्चों ने रैली व नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 01 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 01 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
School children gave the message of cleanliness through rally and street play.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सोमवार को स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल बीसरू के बच्चों ने स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली। रैली को एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने लघु सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर स्वच्छता से जुड़े नारे लगाए और लोगों को साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराया।

रैली लघु सचिवालय से प्रारंभ होकर बस अड्डे तक निकाली गई। जगह-जगह बच्चों ने गंदगी हटाओ, देश बचाओ, स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो, गांधी जी के सपनों का भारत, स्वच्छ भारत, जैसे नारे लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, गली-मोहल्ले और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। बस अड्डे पहुंचने के बाद बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में उन्होंने गंदगी से होने वाली बीमारियों, कूड़ा इधर-उधर फेंकने के नुकसान और स्वच्छ वातावरण के फायदे को बेहद सरल अंदाज में दिखाया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बच्चों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे समाज में बदलाव लाने के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं। जिस तरह से उन्होंने गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया है, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। गांधी जयंती पर निकाली गई इस रैली और नुक्कड़ नाटक ने न केवल लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर साफ-सफाई का संकल्प ले तो स्वच्छ भारत का सपना जल्द साकार हो सकता है। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सहित स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed