फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   School bus collided with bike rider, mother died and son injured

Palwal News: स्कूल बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मां की मौत-बेटा घायल

Wed, 06 Sep 2023 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 06 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
School bus collided with bike rider, mother died and son injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रसूलपुर-गुलावद रोड पर गांव अमरौली के समीप स्कूल बस की टक्कर से एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। अन्य दो घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गदपुरी के समीप हुईं। एक हादसे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत हो गई तथा उसका साथी घायल हो गया, जबकि दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से कंटेनर चालक की मौत हो गई। सभी मामलों में आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिया है। जिला नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए गए।

पहले मामले में चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भड़ाना के अनुसार गांव मीरपुर कौराली निवासी उमेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार सुबह करीब छह बजे वह अपनी मां क्रांति को बाइक पर लेकर गांव लालगढ़ गया था। करीब आठ बजे वह लालगढ़ से गांव लौट रहा था। गांव अमरौली के समीप सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर सड़क किनारे गिर गया, जबकि उसकी मां को गंभीर चोटें आई। गंभीर हालत में उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस सहित मौके से फरार हो गया, जबकि बस का नंबर उसने देख लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बस नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




सड़क पार कर रहे व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत

दूसरे मामले में गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर के अनुसार यूपी के जिला कन्नौज स्थित गांव अचनकापुर निवासी नरेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने गांव निवासी गुड्डू उर्फ महेंद्र व सन्नी निजी कंपनी में नौकरी करते है और यहीं किराए पर रहते है। तीनों ड्यूटी समाप्त करने के बाद घरेलू सामान लेने के लिए गदपुरी जा रहे थे। गदपुरी जाने के लिए जब तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग-19 को पार करने लगे तो दिल्ली की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने गुड्डू उर्फ महेंद्र व सन्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। दुर्घटना को देखकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गदपुरी थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस का इंतजाम कर उपचार के लिए बल्लभगढ़ अस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान गुड्डू उर्फ महेंद्र की मौत हो गई, जबकि सन्नी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अज्ञात वाहन की टक्कर से कंटेनर चालक की मौत

तीसरे मामले में गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर के अनुसार यूपी के जिला एटा स्थित गांव सोरखा निवासी सुरेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई इंद्रपाल कंटेनर चलाता है। इंद्रपाल कंटेनर में सामान लेकर जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में गदपुरी गांव के निकट कंटेनर के टायर में कोई खराबी आ गई। उसने कंटेनर को साइड में रोक दिया। कंटेनर को साइड में खड़ा कर इंद्रपाल गाड़ी के टायर की जांच करने लगा। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने इंद्रपाल को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed