फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   save dauthter

रैली से दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

Wed, 16 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 16 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
save dauthter
लड़की बचाओ - फोटो : अमर उजाला

गोस्वामी गणेशदत्त सनातन धर्म कॉलेज के एनएसएस यूनिट की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित रैली निकाली गई। कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत यह रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एमके अरोड़ा ने किया। रैली का नेतृत्व शिविर के संयोजक डॉ. प्रदीप तिवारी व रचना गुप्ता ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया था। जिसमें पहले दिन स्वच्छता अभियान को लेकर व्याख्यान आयोजित हुआ। जिसमें चंडीगढ़ से आई टीम ने छात्रों को शिविर के अभियान का महत्व बताया। दूसरे दिन मंगलवार को छात्रों ने रैली निकाली।
विज्ञापन


रैली की शुरुआत कॉलेज प्रांगण से की गई, जो अनाज मंडी होती हुई रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां छात्रों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे आदि नारे लगाकार स्थानीय लोगों को यात्रियों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर संभार्य फाउंडेशन के संयोजक अभिषेक देशवाल की देखरेख में रेलवे स्टेशन पर एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। जिसमें यात्रियों को कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याआें को समाज से जड़ से हटाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed