फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sarpanch turned out to be the mastermind of the firing

Palwal News: सरपंच ही निकला फायरिंग का मास्टरमाइंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch turned out to be the mastermind of the firing
कस्बा हसनपुर में नकाबपोशों पर की गई फायरिंग का खुलासा, आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। पुलिस टीम ने कस्बा हसनपुर के गांव डराना के सरपंच रॉकी के जिम पर खड़ी कार पर नकाबपोश बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग के मामले का खुलासा किया है। टीम ने मामले के आरोपी मास्टरमाइंड रॉकी सरपंच को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुलिस की जांच के दौरान पाया गया कि सरपंच ने गांव में कुछ समय पूर्व हुए झगड़े में दूसरे पक्ष के लोगों पर दबाव बनाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और झूठा केस दर्ज कराया।


कस्बे में छह जुलाई 2024 को गांव डराना का सरपंच रॉकी अपने साथी हरिओम के साथ हसनपुर में जिम करने के लिए अपनी कार में सवार होकर आया तो क्रेटा कार सवार दो बदमाशों ने सरपंच का पीछा किया। इस दौरान सरपंच जब जिम पहुंचा और वह कार से उतरकर जिम में गया तो नकाबपोश बदमाशों ने कार पर अलग-अलग हथियारों से फायरिंग कर कार के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए।
विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में सरपंच रॉकी की शिकायत पर गांव निवासी सात नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज पर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान गांव डराना निवासी नरेश व जिले सिंह निवासी भड़ोकर बरसाना को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बाद पूछताछ में खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सरपंच रॉकी ने इस मामले में योजना बनाकर गोली चलवाई। पुलिस में फर्जी फायरिंग के केस का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी रॉकी सरपंच को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed