फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Saplings planted by running green campaign

Palwal News: हरित अभियान चलाकर रोपे गए पौधे

Sat, 02 Sep 2023 11:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 02 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Saplings planted by running green campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा में निकाली जा रही तीन दिवसीय प्रकृति संरक्षण संदेश यात्रा के अंतर्गत ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने हरित अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह हरित यात्रा कई शहरों व जिलों से होते हुए रेवाड़ी, भिवाड़ी, अटेली मंडी महेंद्रगढ़, नारनोल, कनीना, झज्जर जिले के गोरिया गांव में स्थित मंदिर में दर्शन व पौधा लगाकर लोगों को जल बचाने तथा वृक्षों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया।

मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति संयोजक पर्यावरणविद आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि लगातार जल संकट का खतरा बढ़ता जा रहा है। जल को बनाया नहीं जा सकता इसे बचाने के लिए सभी प्रयत्न करना होगा। उनके द्वारा देश-प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों को लगातार गिरते भू जलस्तर, घटते वन क्षेत्र तथा पशु-पक्षियों के विलुप्त होने से जैवविविधता आदि संकट से अवगत कराया। स्थानीय लोगों के साथ पौधारोपण, वितरण कर विभिन्न स्थानों पर सीड बॉल डालकर जहां हरियाली- वहां खुशहाली का संदेश दिया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, पारस, देव, विनोद शर्मा, गौरव गर्ग,अमित गोयल, रोहित, विम्मी चांदना, नवीन पुनिया, अजय मुद्गल आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed